Monday, October 19th, 2026

प्रदेश में शराब भी ऑनलाइन मिलेगी , प्रस्ताव तैयार

भोपाल
 मध्य प्रदेश में शराब भी ऑनलाइन (Online) बिकेगी. प्रदेश सरकार शराब की ऑनलाइन बिक्री को मंजूरी देने की तैयारी में है. वाणिज्य कर विभाग ने एक प्रस्ताव मुख्यमंत्री सचिवालय को भेज दिया है. वहां से ठप्पा लगते ही प्रस्ताव कैबिनेट में लाया जाएगा.

शराब का अवैध कारोबार रोकने और रेवेन्यू बढ़ाने के लिए सरकार ऑनलाइन बिक्री की तैयारी में है. प्रदेश के आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने न्यूज़18 से बातचीत में जानकारी दी कि शराब की ऑनलाइन बिक्री पर सरकार विचार कर रही है. इस पर फैसला मुख्यमंत्री को लेना है. सरकार आबकारी नीति में कई बड़े बदलाव की तैयारी में है. ताकि इसके जरिए सरकार की आय बढ़ सके और शराब के अवैध कारोबार को रोका जा सके.

 

#शराब ऑनलाइन

Source : Agency

पाठको की राय